थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 2200 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब चण्डीगढ़ मार्का व 02 कार बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
आज दिनांक 03.07.2026 गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में एसीपी मसूरी क्षेत्र, श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के साथ 02 अभियुक्त 1. राहुल पुत्र राजेश कुमार निवासी बडौली राई सोनीपत हरियाणा उम्र करीब 23 वर्ष। 2. अवनीश पुत्र कप्तान ग्राम कालपुर थाना लिट्टी जिला सोनीपत हरियाणा उम्र करीब 27 वर्ष को थाना क्षेत्र मसूरी से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से कुल 2200 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब चण्डीगढ़ मार्का व 02 कार बरामद। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मसूरी पर आबकारी अधिनियम की धारा-60/63/72 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम दोनों कार ड्राईवर है, हमसे जो 02 कार बरामद हुई हैं जिसमे अवैध अग्रेजी शराब चण्डीगढ़ मार्का भरी हुई थी। ये शराब व दोनों गाडी मोहित निवासी ग्राम राजदाना थाना सदर जिला सोनीपत की है जो कई राज्यो में पंजाब, हरियाणा व चण्डीगढ़ की बनी अवैध शराब की तस्करी करता है और इससे जो भी पैसा मिलता हैं उसमे से 5000 से 10000 रूपये प्रति चक्कर के हिसाब हम दोनों को देता है। हम करीब 01 साल से मोहित के साथ शराब तस्करी का काम करते है। आज हम दोनों इन कारो में शराब भरकर बिहार राज्य ले जा रहे थे कि पुलिस चेकिंग में पकड़े गये।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-1. राहुल पुत्र राजेश कुमार निवासी बडौली राई सोनीपत हरियाणा उम्र करीब 23 वर्ष।2. अवनीश पुत्र कप्तान ग्राम कालपुर थाना लिट्टी जिला सोनीपत हरियाणा उम्र करीब 27 वर्ष।वांछित अभियुक्त का नाम व पता-मोहित निवासी ग्राम राजदाना थाना सदर जिला सोनीपत हरियाणा।बरामदगी का विवरण -कब्जे से कुल 2200 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब चण्डीगढ़ मार्का व 02 कार बरामद।आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग -अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मसूरी पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में आबकारी अधिनियम के 02 अभियोग पंजीकृत किये गये है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना मसूरी पुलिस टीम।












