नाले में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, गांव में सनसनी

नाले में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, गांव में सनसनी

लालगंज थाना क्षेत्र के चुंगुलपुर बटेली गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 35 वर्षीय राजू सरोज का शव गांव के पास नाले में मिला। शव देखे जाने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, राजू सरोज शुक्रवार दोपहर खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में जुटे रहे। शनिवार सुबह इछ्छाराम के पास नाले में राहगीरों ने शव देखा और तत्काल सूचना दी।सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।बताया गया कि मृतक अपने पीछे पत्नी फूलमती और तीन बेटे—अमित, सुमित व अपित—को छोड़ गए हैं।

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी

ये भी पढ़ें थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 2200 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब चण्डीगढ़ मार्का व 02 कार बरामद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें