7 जुलाई को प्रतापगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

7 जुलाई को प्रतापगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 जुलाई को प्रतापगढ़ आगमन की संभावित तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एटीएल ग्राउंड में आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। सुरक्षा, यातायात, मंच, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी गई है।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को विकास परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नगर में साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्यों में भी तेजी लाई जा रही है।मुख्यमंत्री के दौरे का विस्तृत एवं आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रशासन द्वारा संबंधित व्यवस्थाओं की अंतिम रूपरेखा सार्वजनिक की जाएगी।

ये भी पढ़ें नाले में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, गांव में सनसनी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें