जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के प्रभावी संचालन/क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर 
आज दिनांक 17.04.2026 को जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के प्रभावी संचालन/क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 18.04. 20 26 को आयोजित होने वाले प्रबुद्ध महिला सम्मेलन में जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आगामी कार्यदिवसों में “नारी शक्ति वंदन” के अंतर्गत विभिन्न जन-जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।










