ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अचानक कार्रवाई, घूसखोर लाइनमैन पर गिरी गाज

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अचानक कार्रवाई, घूसखोर लाइनमैन पर गिरी गाज

लखनऊ: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, घूसखोर लाइनमैन को किया बर्खास्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उपभोक्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक लाइनमैन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।

शिकायत के अनुसार, लाइनमैन ने बिजली कनेक्शन या सेवा से जुड़ी मदद के बदले उपभोक्ता से ₹2000 की रिश्वत मांगी थी। इसकी जानकारी मिलते ही ऊर्जा मंत्री ने खुद बिना किसी सुरक्षा या प्रोटोकॉल के अचानक 1912 कॉल सेंटर पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और मौके पर ही आदेश जारी कर दिए।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के इस कदम से विभाग में हड़कंप मच गया है और साफ संदेश गया है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि “जनता की सेवा में लगे किसी भी कर्मचारी की ओर से रिश्वतखोरी या लापरवाही को कत्तई नहीं सहा जाएगा। इस प्रकार की हर शिकायत पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

इस पूरी कार्रवाई से आम जनता में ऊर्जा मंत्री की छवि एक ईमानदार और जनहितैषी प्रशासक के रूप में और मज़बूत हुई है।

ये भी पढ़ें बरसात के मौसम में बिजली जनित हादसों से करें, इस प्रकार बचाव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें