राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण संघ के शांति नगर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी हुई घोषित
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण संघ के शांति नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी जी की अध्यक्षता में आयोजित एक भव्य समारोह में शांति नगर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल जी उपस्थित रहे, जिनका व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश चेयरमैन बलप्रीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमिला चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकू सिंह तथा लाइन पार क्षेत्र अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार उपस्थित रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शांति नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी ने 50 से अधिक व्यापारियों को जोड़ा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए रोबिन त्यागी, आलोक पाल, विकास कुमार, नंदकिशोर, रिंकू कुमार, संजीव नायक एवं जोगिंदर यादव को जिला उपाध्यक्ष, सौरभ को उपाध्यक्ष, सुधीर शर्मा को जिला महामंत्री, गौतम को संगठन मंत्री, आकाश त्यागी, वंश ठाकुर एवं हर्ष पुंडीर को सचिव, जगदीश एवं बबलू को महामंत्री, अंशु प्रधान, गौरव, रिंकू पाल, सनी कुमार, विजेंद्र कुमार, राजेंद्र पाल, अवधेश पाल एवं डॉ. रमादत्त शर्मा को मंत्री, दीपक कुमार को सदस्य तथा बबलू पंडित को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल जी ने कहा कि संगठन लगातार व्यापारियों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य कर रहा है और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में कपिल त्यागी जी ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया तथा संगठन के विस्तार एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।












