सेवा, संवेदना और संकल्प का संगम बना नेत्र शिविर , राजाभइया की उपस्थिति में द्वितीय चरण का भव्य समापन

सेवा, संवेदना और संकल्प का संगम बना नेत्र शिविर , राजाभइया की उपस्थिति में द्वितीय चरण का भव्य समापन

दैनिक चक्र / ब्यूरो प्रतापगढ़ / अवधेश चंद्र पांडेय 

प्रतापगढ़। राजा भइया यूथ ब्रिगेड के संयोजन एवं सेवाभाव तथा योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के द्वितीय चरण (बिहार विकास खंड) का समापन शुक्रवार को बजरंग महाविद्यालय, कुंडा परिसर में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।

शिविर के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद नेत्र रोगियों की जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चयनित मरीजों का सफल ऑपरेशन कराया गया। समापन कार्यक्रम के उपरांत सभी ऑपरेटेड रोगियों को निःशुल्क दवाएं, चश्मा एवं गर्म कंबल प्रदान किए गए। साथ ही मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए प्रत्येक मरीज को सम्मानपूर्वक वाहनों से उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया गया, जिससे उनके परिजनों में भी संतोष और भरोसा देखने को मिला।

राजा भइया ने इस अवसर पर कहा कि सेवा ही सच्ची राजनीति और समाज निर्माण की नींव है। उन्होंने आयोजकों, चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम में राजा भइया यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी, ट्रस्ट के प्रतिनिधि, चिकित्सक दल, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब नेतृत्व, सेवा और संवेदना एक साथ आते हैं, तब समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव होता है।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा बिरला ग्राम चौकी का औचक निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें