रात के अंधेरे में खाद की ब्लैक मार्केटिंग,किसान साधन सहकारी समितियों में लगा रहे चक्कर।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में मान्धाता विकास खंड के साधन सहकारी समिति तरौल में खाद वितरण पर सवाल खड़े रात में ब्लैक मार्केटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है इसके साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि मान्धाता विकास खंड के अंतर्गत साधन सहकारी समिति तरौल में खाद वितरण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है जहां ग्रामीणों का आरोप है कि समिति पर खाद गांव के किसानों को न देकर ब्लैक में बेची जा रही है वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में समिति के अंदर लाइट जल रही है और कुछ लोग कमरे से खाद की बोरियां निकालकर दूसरे कमरे में रख रहे हैं। इसके अलावा समिति का गेट बाहर से चैनल बंद है जिससे यह शक और गहरा हो गया है कि कहीं यह खाद अवैध तरीके से बाहर तो नहीं भेजी जा रही। इसके साथ ही यह सब देखकर ग्रामीण ने तुरंत चुपके से वीडियो बना लिया । इसके साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि ग्रामीणों ने बताया कि वे कई दिनों से खाद के लिए समिति का चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें यह कहकर टरका दिया जाता है कि खाद नहीं आई है।जबकि वीडियो ने सच्चाई उजागर कर दी है किसानों ने सचिव प्रमोद कुमार से सवाल किया है कि आखिर रात के अंधेरे में यह सब किसके आदेश पर हो रहा है? क्या उन्हें इसकी जानकारी है या उनकी मौन स्वीकृति से यह काला कारोबार कब से चल रहा है जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही हो सके और किसानों को समय से खाद मिल ग्रामीणों द्वारा जिले के उच्च अधिकारियों के मोबाइल में यह वीडियो वायरल क्षेत्र में बना चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें ये फल खाने से आप से दूर होंगी 33 बीमारियाँ












