फतेहपुर: स्कूली बस और लोडर की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

स्कूली बस और लोडर की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

अमौली, फतेहपुर । जाफरगंज थाना क्षेत्र के मांझेपुर बाजार रोड पर मंगलवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। लाही से भरे लोडर और स्कूली बस की आमने-सामने टक्कर में चालक समेत दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अमौली थाना चांदपुर के रहने वाले अजय उर्फ गोरे तिवारी पुत्र आशाराम तिवारी और कुलदीप कुशवाहा पुत्र गणपत फतेहपुर से लाही लेकर लोडर से अमौली लौट रहे थे। मांझेपुर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कूली बस की लोडर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और दोनों युवक वाहन में ही दबकर जान गंवा बैठे जबकि कुछ छात्र भी मामूली चोटिल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों को देखकर गांव का माहौल गमगीन हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बस चालक वाहन गलत तरीके से चला रहा था। घटना के बाद वह बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बस चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं घटनास्थल का बिन्दकी एसडीएम प्रियंका ने निरीक्षण किया है। उन्होंने मृतकों के पारिवारिक जनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया है।

ये भी पढ़ें पिकनिक मनाने गए जीजा-साला नदी में डूबकर लापता,

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें