पठाकरका में भीषण आग,—गरीब विधवा लक्ष्मी का कच्चा मकान व टपरा जलकर राख

पठाकरका में भीषण आग,

गरीब विधवा लक्ष्मी का कच्चा मकान व टपरा जलकर राख

 

(झांसी)   जनपद के बंगरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पठाकरका में रविवार शाम लगभग 7 बजे अचानक लगी आग ने एक गरीब परिवार की खुशियों पर पानी फेर दिया। घटना में गरीब विधवा लक्ष्मी पत्नी स्व. कल्लू कुशवाहा का कच्चा मकान और पास में बना टपरा पूरी तरह जलकर राख हो गया।

 

आग इतनी तेज थी कि टपरे के अंदर बंधी भैंस भी आग में झुलस गई, वहीं घर में रखा मूंगफली खाने का अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई।

 

घटना के बाद मोहल्ले वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन नुकसान इतना हो चुका था कि परिवार के पास अब कुछ भी नहीं बचा। पीड़ित महिला लक्ष्मी मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करती हैं और अब इस हादसे के बाद पूरी तरह बेबस और बेसहारा हो गई हैं।

 

ग्रामीणों ने बताया कि यह परिवार बेहद गरीब है और इसके बावजूद इन्हें अभी तक सरकारी आवास का लाभ नहीं मिल पाया है। स्थानीय समाजसेवी डॉ. कुरेच्या ने पीड़ित परिवार के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की है कि लक्ष्मी को तत्काल सरकारी आवास उपलब्ध कराया जाए, साथ ही आग से हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता राशि भी तत्काल दी जाए।

 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और मदद की गुहार लगाई है, ताकि यह गरीब परिवार दोबारा अपने जीवन को संवार सके।

इसे भी पढ़ें ???? ???? शोले की धमाकेदार वापसी: 12 दिसंबर को 1500 सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी ‘शोले द फाइनल कट’

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें