क्षेत्रीय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के मामले में फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

क्षेत्रीय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के मामले में फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में देल्हूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा आपको बता दें कि मारपीट करके कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस का बड़ा एक्शन बड़ी कार्यवाही देखने को मिल रही है। इसके अलावा आपको बताते चलें कि जिले के पुलिस कप्तान दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल एवं सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में थाना देल्हूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

इसके साथ ही आपको बताते चलें कि पुलिस ने जब अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ की तो अभियुक्त ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने आया था भागलपुर के पास रेलवे लाइन के किनारे रात करीब 8:00 बजे गर्लफ्रेंड की बात को लेकर मारपीट हुई और अचानक प्रयागराज की तरफ से ट्रेन आने लगी मैंने धक्का दे दिया जिसका सिर टकरा गया और वह झाड़ियों में गिर गया मैंने देखा मर गया है और मेरे शर्ट में खून लग गया था उसे शर्ट को उतार कर झाड़ियों में फेंक दिया था।

इसके अलावा आपको बता दें कि घटना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक देल्हूपुर राधे बाबू ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके अभियुक्त की तलाश के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहे थे।उसी दौरान प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर विशेष द्वारा सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के पास मौजूद है प्रभारी निरीक्षक अपने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सूरज मिश्रा पुत्र कृष्णा कुमार मिश्रा बताया जा रहा है।

जिले के पुलिस कमांडर दीपक भूकर के मिशन को साकार करने के उद्देश्य से क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था एवं अपराध जीरो करने के उद्देश्य से अपराधियों पर पुलिस प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें पठाकरका में भीषण आग,—गरीब विधवा लक्ष्मी का कच्चा मकान व टपरा जलकर राख

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें