रेल की पटरी के किनारे झाड़ियां में मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में देल्हूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के समीप भागलपुर रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप सा मच गया। सूचना प्राप्त होने पर पहुंचे देल्हूपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि युवक की पहचान चंद्र प्रकाश मिश्रा उम्र 26 वर्ष पुत्र अशोक कुमार मिश्रा निवासी राघवपुर रानीगंज के रूप में की गई है । हालांकि घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में शव देखकर ग्रामीणों ने देल्हूपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची देल्हूपुर पुलिस ने शव को निकाला तो वह खून से लथपथ थी और सिर पर चोटी के निशान।पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद घटना की जानकारी परिवारजनों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार जनों में मातम सा छा गया।
ये भी पढ़ें क्षेत्रीय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के मामले में फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार












