फतेहपुर में EVM–VVPAT की फुलप्रूफ सुरक्षा! जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह का वेयरहाउस पर सघन निरीक्षण!हर व्यवस्था चाक–चौबंद, निष्पक्ष चुनाव की गारंटी बना प्रशासन!
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय फतेहपुर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की त्रैमासिक आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, निगरानी एवं मानकों की हर बिंदु पर बारीकी से जांच की गई।
निरीक्षण के समय मान्यता प्राप्त सभी राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवं आम आदमी पार्टी—के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नोडल अधिकारी ईवीएम, उप जिलाधिकारी सदर, उप निदेशक कृषि/नोडल अधिकारी ईवीएम/वीवीपैट एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया, जो पूर्ण रूप से क्रियाशील पाए गए। इसके अलावा सुरक्षा में तैनात फायर सिलेंडरों की वैधता की जांच की गई, जो निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम मशीनें भी आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थित एवं सुरक्षित अवस्था में मिलीं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनावी उपकरणों की सुरक्षा, पारदर्शिता और भरोसेमंद व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। प्रशासन की इस सख्त निगरानी से चुनावी तैयारियों को लेकर आमजन और राजनीतिक दलों में भरोसा और मजबूत हुआ है।












