अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध श्रीमान केशव कुमार चौधरी द्वारा थाना टीलामोड़ में लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु निरीक्षण किया।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध द्वारा थाना टीलामोड़ में लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु आदेशकक्ष का विवेचकवार आयोजन कर थाना टीलामोड़ का निरीक्षण किया गया।दिनांक 11.02.2026 को श्री केशव कुमार चौधरी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध महोदय द्वारा सर्किल शालीमारगार्डन के थाना टीलामोड़ में लम्बित विवेचनाओं के समयचद्र निस्तारण हेतु आदेश कक्ष का विवेचकवार आयोजन किया गया जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त शालीमारगार्डन एवं प्रभारी निरीक्षक टीलामोड़ तथा सम्बन्धित धानों के विवेचक मौजूद रहे। इसके उपरान्त थाना टीलामोड़ परिसर की साफ सफाई कार्यालय, पत्रावलियों, रजिस्टरों आदि को चेक किया गया तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु बाना स्तर की तैयारियों का जायजा लिया गया।तदोपरान्त महोदय द्वारा थाना परिसर व कार्यालयों का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ सफाई कार्यालय थाना परिसर में बने मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS कक्ष, मालखाना आदि को चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला उत्पीड़न रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों पत्रावलियों का अवलोकन कर अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश दिये गये तथा महिला सम्बन्धी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने तथा शिकायत के सम्बन्ध में थाना प्रभारी के द्वारा फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। इस दौरान 06 माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं की साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण कर यथाशीघ्र कार्यवाही पूर्ण करने एवं विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सम्मन/वारण्टों का अधिक से अधिक तामीला कराये जाने के निर्देश दिये गए है। सक्रिय गैंग का पंजीकरण करने और पुरस्कार घोषित गैंगस्टर में वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। गम्भीर अपराधों के अभियुक्त जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर के अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 1441% अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही के निर्देश दिए गये। विवेचनाओं में गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन करते हुए नए आपराधिक कानून के अन्तर्गत नियमानुसार साक्ष्यों को सम्मिलित करते हुए समय से निस्तारण के निर्देश दिये गए है। थाना टीलामोड़ के मिशन शक्ति केन्द्र के रजिस्टरों आदि की समीक्षा कर महिला सम्धी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में थाना प्रभारी को समय-समय पर फीडबैक लेने के निर्देश दिये गये।












