आज पट्टी आ रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’, शोक संवेदना व शुभकामनाओं के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ
पट्टी। जनप्रिय पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह शीघ्र ही पट्टी क्षेत्र के दौरे पर आज आ रहे हैं। इस दौरान वह पट्टी के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके दौरे को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अपने दौरे के क्रम में मोती सिंह बीबीपुर गांव पहुंचकर शैलेश सिंह के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके अलावा रायबरेली में हुई दुखद घटना को लेकर कृष्ण कुमार शुक्ला की पुत्री के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाएंगे और अपनी संवेदनाएं प्रकट करेंगे। इसके साथ ही पूर्व मंत्री शिक्षक सर्वेश मिश्रा के पुत्र के रेलवे विभाग में लोको पायलट के पद पर चयनित होने पर उनके आवास पर पहुंचकर बधाई भी देंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे। उक्त कार्यक्रमों की जानकारी पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पांडेय ने दी।
ये भी पढ़ें क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा जनसुनवाई में सुनी गई जनसमस्याएं, संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश












