प्रतापगढ़ में ZFD फेज–2 के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

प्रतापगढ़ में ZFD फेज–2 के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा 

प्रतापगढ़।आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को Zero Fatality District (ZFD) फेज–2 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित संई कॉम्प्लेक्स में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय द्वारा प्रभारी यातायात श्री प्रदीप कुमार सिंह, एनआईसी के रोल-आउट मैनेजर श्री ओमप्रकाश गुप्ता तथा कांस्टेबल अरविन्द कुमार की उपस्थिति में विशेष क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) के प्रभारी एवं सदस्यों को iRAD/eDAR प्रणाली से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान ब्रेथ एनालाइज़र, स्पीड रडार गन, डेसीबल मीटर एवं बॉडी-वॉर्न कैमरा के समुचित एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े डेटा के सटीक संकलन, ऑनलाइन अपलोडिंग और त्वरित विश्लेषण पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने iRAD/eDAR प्रणाली के माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायल या मृतक के परिजनों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से बीमा/क्लेम सुविधा उपलब्ध कराने, आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति तथा विभिन्न संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।गोष्ठी के दौरान सीसी टीम को निर्देशित किया गया कि वे आधुनिक तकनीकी उपकरणों एवं डिजिटल प्रणालियों का अधिकतम उपयोग करते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के सख्त अनुपालन और पीड़ित पक्ष को शीघ्र सहायता व न्याय सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें आज पट्टी आ रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’, शोक संवेदना व शुभकामनाओं के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें