NH-91 पर रोडवेज बस की टक्कर से चार लोग गंभीर घायल
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के एनएच-91 पर महिंद्रा एजेंसी के पास रविवार को फर्रुखाबाद डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक काफी दूर तक एक बाइक को घसीटता ले गया, जिससे दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कुल चार लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक सामने आई बाइकों को बचाने में चालक असफल रहा।
ये भी पढ़ें जैथरा अस्पताल भगवान भरोसे, लापरवाही पर जिलाधिकारी की चेतावनी भी बेअसर












