एटा में बारिश से पक्का मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे, गंभीर हालत में रैफर

एटा में बारिश से पक्का मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे, गंभीर हालत में रैफर

जिला संवादाता काव्यांश रावत .एटा। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को अलीगंज क्षेत्र में एक पक्का मकान अचानक तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय मकान में एक ही परिवार के चार सदस्य मौजूद थे, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल थे। घटना इतनी भीषण थी कि चारों तरफ मकान का मलबा फैल गया और दबे हुए लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े।

ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मलबा हटाकर चारों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी अलीगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।

ये भी पढ़ें खाटूश्यामजी से लौटते श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, एटा में पसरा मातम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें