विजय एकेडमी ऑफ लर्निंग सोसाइटी, गाजियाबाद मे आसरा केंद्र द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित”
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
विजय एकेडमी ऑफ लर्निंग सोसाइटी चिरंजीव विहार, सेक्टर- 2, गाजियाबाद में आसरा केंद्र द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित” के अवसर पर एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री प्रदीप जी, (प्रांत संगठन मंत्री, विद्या भारती) एवं विशिष्ट अतिथि श्री अनुज जी (प्रांत संगठन मंत्री AVBP, केंद्र, मेरठ), श्री बहादुर जी (महानगर प्रचारक, गाजियाबाद) तथा ममता चौधरी (उपाध्यक्ष, पश्चिम क्षेत्र हिमालय परिवार) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर हिमालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आसरा केंद्र, गाजियाबाद (एलिम्को) के सहयोग से 82 से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, मैन्युअल ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), छड़ी, कमर बेल्ट, वॉकर, घुटनों के लिए नी-ब्रेस, कमोड चेयर, बैसाखी, सिलिकॉन फोम का तकिया, स्मार्टफोन, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट आदि शामिल रहे। मुख्य अतिथि श्री प्रदीप जी ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान करते हुए सामाजिक सहभागिता और सशक्तिकरण पर बल दिया। कार्यक्रम में हिमालय परिवार के सदस्यों एवं श्री प्रदीप जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन समिति की ओर से ममता चौधरी अध्यक्ष, विजय एकेडमी ऑफ लर्निंग सोसाइटी (उपाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र हिमालय परिवार) ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।












