मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ ने घरौंदा बाल ग्रह एवं विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का किया औचक निरीक्षण, बच्चों की देखभाल एवं पुनर्वास के दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ ने घरौंदा बाल ग्रह एवं विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का किया औचक निरीक्षण, बच्चों की देखभाल एवं पुनर्वास के दिए निर्देश

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक 31 जुलाई 2026।गाजियाबाद।मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ द्वारा आज महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत पंजीकृत एवं स्वैच्छिक संस्था भारतपुरिया शिक्षा समिति द्वारा संचालित घरौंदा बाल ग्रह (शिशु) एवं घरौंदा विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई, पंचशील कॉलोनी, गोविंदपुरम, गाजियाबाद का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारी एवं केयर टेकर स्टाफ उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने संस्था में रह रहे बच्चों की देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। संस्था प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बच्चों को संस्था में आश्रय प्रदान किया जाता है तथा उन्हें समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्था प्रभारी ने बताया कि वर्तमान में सभी बच्चे स्वस्थ हैं। उनका नामांकन निकटवर्ती विद्यालयों में कराया गया है, जहां वे नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी की जाती है। निरीक्षण के दौरान संस्था में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों से आत्मीय संवाद भी किया। निरीक्षण के समय बड़े बच्चे अध्ययनरत थे, जबकि छोटे बच्चे मनोरंजन गतिविधियों में सहभागी थे। मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ ने निर्देश दिए कि सभी बच्चों का नियमानुसार नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन बच्चों के परिवारों का पता लगाया जा सकता है, उनके संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए सुरक्षित एवं उचित पुनर्वास की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बाल संरक्षण से संबंधित संस्थाओं में निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें