नैनी स्थित आधारशिला वृद्धा आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

नैनी स्थित आधारशिला वृद्धा आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

वृद्ध दीन दुखियों की सेवा ईश्वर की सेवा: राजेन्द्र पाण्डेय

प्रयागराज: सीएमएस इन्फोसिस्टम लिमिटेड, प्रयागराज शाखा की ओर से शनिवार 26 जुलाई 2025 को नैनी स्थित आधारशिला वृद्धा आश्रम में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य की अगुवाई ब्रांच मैनेजर राजेन्द्र पाण्डेय ने की।

स्वास्थ्य शिविर में जागृति हॉस्पिटल के डॉक्टरों—डा. आशीष पाण्डेय, डा. वीरेन्द्र त्रिपाठी, डा. मुकेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की संपूर्ण जांच की गई। शिविर में लगभग 200 से अधिक मरीजों का निःशुल्क परीक्षण किया गया, जिसमें नेत्र परीक्षण, बीपी, रक्त जांच, शुगर, वजन समेत लगभग 15 प्रकार की स्वास्थ्य जांचें शामिल थीं।

शिविर में जांच के बाद सभी जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त लाभार्थियों को चाय, बिस्किट, नमकीन, फल व जलपान भी कराया गया।

इस आयोजन में सीएमएस इन्फोसिस्टम लिमिटेड के कर्मचारी—अखिलेश मिश्रा, विक्रांत मिश्रा, अजीत चड्ढा, अक्षय, अनिल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, अनुराग सिंह, मोहित, कैलाश, सुरेश पाण्डेय, कल्पेश सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर के माध्यम से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के चेहरों पर प्रसन्नता देखने को मिली। इस सेवा कार्य को देखकर यह स्पष्ट हो गया कि वृद्धों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।

ये भी पढ़ें इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें