मामूली विवाद में चली गोलियां, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल – सगे भाई ने ही की फायरिंग
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा, पिलुआ: जनपद एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव करमपुर धर्मपुर में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और भतीजे पर गोली चला दी, जिससे मां और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित देवेंद्र के सगे भाई अमर सिंह ने पत्ते फेंकने को लेकर हुए विवाद में गुस्से में आकर गोली चला दी। फायरिंग में देवेंद्र की पत्नी और पुत्र को गोली लगी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी संजय सिंह स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर ली गई है, जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस गांव में शांति बनाए रखने के लिए तैनात है, वहीं घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़ें नैनी स्थित आधारशिला वृद्धा आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित












