मातृ दिवस के अवसर पर किया गया मरीजों में फल वितरण।
ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।
गाजीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस योग आश्रम के तत्वाधान में मातृ दिवस के अवसर पर मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव सतपाल जी महाराज के माता राजराजेश्वरी देवी के जन्मोत्सव पर गाजीपुर के आश्रम प्रभारी महात्मा दयावती बहनजी एवं महात्मा ठाकुरदास तथा महिला डॉ० ममता सिंह के देख रेख में जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया फल वितरण कार्यक्रम में चिकित्सालय के सभी डॉक्टर व स्टाफ का उपस्थित रहे। इसके बाद श्री हंस योग आश्रम में महात्मा दयावती बहन ने कहा कि सेवा से ही व्यक्ति महान बनता है ठाकुरदास ने कहा कि गुरु दरबार की सेवा कभी भी व्यर्थ नहीं होती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वांचल प्रचार समिति के सहसचिवकिशोर यादव, जिला प्रधान उमेश सिंह, मीडिया प्रभारी अधिशासी अधिवक्ता कृपा शंकर राय, अधिवक्ता गोपाल श्रीवास्तव, मानव सेवा दल के अमरनाथ, घनश्याम त्रिपाठी, अशोक, रामायण पाल, कन्हैया, विपिन बिहारी, गीता सिंह, राजकुमारी, रामदुलारी, कुसुम यादव, कुसुम तिवारी, मंजू देवी, निधि, मिर्जा, सहित अधिक संख्या में प्रेमी गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रेमियों ने बड़े भाव सेभंडारा भंडारे का आनंद उठाया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
ये भी पढ़ें मेदांता ग्रुप द्वारा आयोजित व्यापार मंडल के तत्व और ध्यान में फ्री चेकअप कैंप हुआ संपन्न












