गंगा दशहरा पर बाबू रामप्रकाश यादव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शरबत वितरण सेवा कार्यक्रम संपन्न

गंगा दशहरा पर बाबू रामप्रकाश यादव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शरबत वितरण सेवा कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर: रोहित वर्मा

प्रतापगढ़: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा में बाबू रामप्रकाश यादव चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत) द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में गर्मी से परेशान श्रद्धालुओं को शीतल पेय उपलब्ध कराकर राहत दी गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी विजय यादव ने किया। उन्होंने कहा कि “जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी उद्देश्य से ट्रस्ट लगातार सेवा के कार्यों में संलग्न है।”

इस आयोजन में एडवोकेट जगदम्बा प्रसाद यादव, विनय यादव, गुल्लूर यादव, लवलेश यादव, सुधीर विश्वकर्मा एवं पंकज यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई और श्रद्धालुओं की सेवा में तन-मन से समर्पित रहे।

श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए ट्रस्ट के इस सेवा भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के सदस्यों ने यह संकल्प भी लिया कि भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।

ये भी पढ़ें मथुरा में हड़कंप: ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर स्टाफ पर कार्रवाई

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal