गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नर श्रीमान जे० रविन्द्र गौड़ ने कांवड़ यात्रा-2026 मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए अहम निर्देश

गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नर श्रीमान जे० रविन्द्र गौड़ ने कांवड़ यात्रा-2026 मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए अहम निर्देश

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार (30 जुलाई) को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने कांवड़ यात्रा मार्ग का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ ने गंगनहर से पाइपलाइन रोड, टीला मोड़, जॉनी बॉर्डर तथा मेरठ रोड से कालूराम बॉर्डर तक यात्रा मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं सहित श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने यात्रा मार्ग पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय, सतर्कता और पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें