गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट अंतर्गत,थाना ट्रोनिका सिटी SHO कि पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वॉछित अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट आज दिनांक 01.11.2025 को थाना ट्रोनिका सिटी पर थाना गढाकोटा जिला सागर म०प्र० से जीरो एफआईआर सं0- 001/2025 धारा 332 (बी), 70 (2),351(3) बीएनएस, 5(g)/6 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत प्राप्त हुई जिसमें आरोपित किया गया कि अभियुक्तगण 1. उत्तम बसोर 2. प्रद्युम्न बसोर निवासीगण ग्राम बिछिया थाना गढाकोटा जिला सागर मध्य प्रदेश द्वारा नाबालिग पीडिता उम्र करीब 14 वर्ष के साथ झुग्गी में घुसकर बारी-बारी से गलत काम करना व जान से मारने की धमकी देना। जिसके संबंध में थाना ट्रोनिका सिटी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात दिनांक 19.01.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वॉछित अभियुक्त प्रद्युम्न बसोर पुत्र दयाराम बसोर उर्फ हल्ले हाल पता C-2631 सुशान्त लोक सैक्टर-43 गुरुग्राम हरियाणा स्थायी पता ग्राम चुहरा पोस्ट सावलखिरिया थाना रेहली जिला सागर मध्य प्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं अपने दोस्त उत्तम के साथ ट्रोनिका सिटी स्थित झुग्गी के रास्ते से होकर रोजाना काम पर जाता था। पीडिता के माता-पिता भी हमारे साथ काम करते थे जिस कारण मेरा व मेरे दोस्त उत्तम का पीडिता की झुग्गी में आना जाना हो गया था। दिनांक 16/09/2025 को सुबह के समय जब पीडिता के माता पिता काम पर गये थे तो मैं व मेरा दोस्त उत्तम पीडिता को बहला फुसलाकर उसकी झुग्गी में घुस गये और मौका पाकर उसके साथ गलत काम किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
प्रद्युम्न बसोर पुत्र दयाराम बसोर उर्फ हल्ले हाल पता C-2631 सुशान्त लोक सैक्टर-43 गुरूग्राम हरियाणा स्थायी पता ग्राम चुहरा पोस्ट सावलखिरिया थाना रेहली जिला सागर मध्य प्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष ।वाँछित अभियुक्त का नाम व पता- उत्तम बसोर निवासी ग्राम बिछिया थाना गढाकोटा जिला सागर मध्य प्रदेश।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्त प्रद्युम्न बसोर पर उपरोक्त घटना कारित करने के सम्बन्ध में थाना ट्रोनिका सिटी पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












