गाजियाबाद पुलिस का चार पहिया वाहन चोर गिरोह के विरुद्ध सशक्त अभियान,बुलन्दशहर, हापुड, मेरठ, गाजियाबाद व दिल्ली एन०सी०आर ० क्षेत्र से चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
स्वॉट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा की गयी कार्यवाही में बुलन्दशहर, हापुड, मेरठ, गाजियाबाद व दिल्ली एन०सी०आर० क्षेत्र से चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 01 शातिर सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 कार (स्कार्पियो) बरामद। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) के कुशल नेतृत्व में दिनांक-14/04/2026 को स्वाट टीम, अपराध शाखा द्वारा बुलन्दशहर, हापुड, मेरठ, गाजियाबाद व दिल्ली एन०सी०आर० क्षेत्र से चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 01 शातिर सक्रिय सदस्य सद्दीक को थाना मोदीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गयी है, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मोदीनगर से चोरी की गयी । स्कोर्पियों, काले रंग की बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्ध चार पहिया वाहनो की चोरी के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश व दिल्ली राज्यों में कई अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त सद्दीक ने पूछताछ पर बताया कि साहब यह गाड़ी करीब 3 महीने पहले उजैर निवासी मेरठ ने मोदीनगर में से अपने साथियों के साथ चुराकर मुझे दी थी, हम लोगों ने इस स्कार्पियो गाड़ी के चैसिस व इंजन नम्बर ग्रान्डर से हटवा दिये हैं। हरेन्द्र उर्फ हनी गुर्जर निवासी दिल्ली उजैर, मेहराज, फरदीन, आस मोहम्मद उर्फ पप्पू बकरा, समीम उर्फ पिल्ला निवासीगण मेरठ व महताब उर्फ बच्चा निवासी दिल्ली चार पहिया गाडियां चुराने का काम करते है, ये लोग दिल्ली एन. सी. आर क्षेत्र से गाडियां चुराकर मुझे देते हैं। मैं इन गाडियों को। कमलेश निवासी बाडमेर राजस्थान, 2-शोएब निवासी चौका जोधपुर, 3-संजय मिखी निवासी जोधपुर व 4-पप्पू नायक निवासी बिनायका जोधपुर को देता हूं। साहब मेरा व मेरे साथियो का दिल्ली एनसीआर क्षेत्र, अलीगढ, बुलन्दशहर, पंजाच, हरियाणा, राजस्थान व अन्य क्षेत्रो से चार पहिया गाडी चोरी व उनकी खरीद फरोख्त करने का एक संगठित गिरोह है। इस गिरोह में (1) मेहराज निवासी डिग्गी मकबरा, मेरठ (2) उजैर पुत्र दिलशाद निवासी पटेल नगर मेरठ (3) फरदीन पुत्र दिलशाद निवासी पटेल नगर मेरठ तथा (4) आस मोहम्मद उर्फ पप्पू बकरा निवासी अहमदनगर दिल्लीगेट मेरठ (5) महताब उर्फ बच्चा पुत्र हफीजुद्दीन निवासी राजीव नगर मण्डोली दिल्ली, (6) समीम उर्फ पिल्ला पुत्र शमशाद निवासी लिसाड़ी मेरठ, (7) हरेन्द्र उर्फ हनी गुर्जर निवासी दिल्ली के अलावा कमलेश निवासी बाडमेर राजस्थान, शोएब निवासी चौका जोधपुर, संजय मिस्त्री निवासी जोधपुर व पप्पू नायक निवासी विनायका जोधपुर भी है, जो मिलकर चार पहिया गाडियों की चोरी करते हैं और उनको मौका मिलने पर आन डिमाण्ड अच्छी कीमत पर बेच देते है और जो मुनाफा होता है उसको बराबर बराबर आपस में बांट लेते है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित चौधरी से पूछपाछ पर जानकारी हुई कि अमित चौधरी चोरी की गयी कारों को गिरोह के सदस्यों द्वारा बताये अनुसार गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में डिलीवरी करने का काम करता है। जिसके द्वारा पूछताछ पर अभी तक वर्ष 2020 से लगभग 50-60 चोरी की गाडियों को डिलीवरी करना बताया गया है। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त सद्दीक ने यह भी बताया कि हमारा बुलन्दशहर, हापुड, मेरठ, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली एन०सी०आर० क्षेत्रो से चार पहिया गाड़ी चोरी करने व उनकी खरीद फरोख्त करने का एक संगठित गिरोह है। हम लोग पकडे जाने से बचने के लिये चोरी किये गये चार पहिया वाहनों की नंबर प्लेट उतारकर फेक देते है तथा चोरी की गाडियों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर रखते हैं। हमारे गिरोह के महताब उर्फ बच्चा व शमीम उर्फ पिल्ला स्वाट टीम, क्राईम ब्रान्च द्वारा चोरी की स्विफ्ट कार सहित दिनाँक 18/02/26 को थाना सिहानीगेट गाजियाबाद से जेल भेजे जा चुके है। गिरोह के फरार अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी / बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है। उक्त गिरोह में लगभग 10 से 12 सदस्य काम कर रहे है जिनके द्वारा टोयटा, हुण्डई, मारूति व महेन्द्रा ब्राण्ड की गाडियों को विशेष तौर पर चोरी कर घटना को अंजाम दिया जाता है। उक्त गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों से पूछताछ पर यह भी पत्ता चला है कि फॉच्यूनर कार को 04 लाख रूपये मे, स्कॉर्पियो का 03 लाख व हुण्डई व मारूति की कारों को 60-60 हजार रूपये मे राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश व दिल्ली में बेचते है। चोरी की गाडियों को बेचने से जो रूपये मिलते है उनको ये लोग आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. सद्दीक पुत्र नैनू खान निवासी ग्राम करनू थाना पाचौडी जिला नागौर राजस्थान उम्र करीब 34 वर्ष
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण-
1. स्कार्पियो रजिस्ट्रेशन नम्बर- UP14GE7895 (मोदीनगर से चोरी)
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. सद्दीक पुत्र नैनू खान निवासी उपरोक्तः-
1. मु0अ0सं0-40/2026 धारा 303(2)/317(2) बी०एन०एस० थाना मोदीनगर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद
2. मु0अ0सं0-31395/2024 धारा 305 (बी) बी०एन०एस० थाना करावल नगर दिल्ली
3. मु0अ0सं0-8154/2025 धारा 305 (बी)/317(2)/3(5) बी०एन०एस० थाना आनन्द विहार दिल्ली
4. मु0अ0सं0-5302/2025 धारा 305 (बी)/317(2)/3(5) बी0एन0एस0 थाना साकेत दिल्ली
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. स्वॉट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्ररेट गाजियाबाद












