गाजियाबाद।रविन्द्र कुमार माँदड़ जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी,पंचायत एवं नगरीय निकाय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा

गाजियाबाद।रविन्द्र कुमार माँदड़ जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी,पंचायत एवं नगरीय निकाय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद

अधिसूचना दिनाक 18:11.25 को संशोधित करते हुए त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय सारणी निर्गत की गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग उ०प्र० द्वारा निम्नाकिंत विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार जनपद गाजियाबाद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण हेतु अग्रेत्तर कार्य सम्पादित किया जाएगाः- दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन /निस्तारण की कार्यवाही करने की अवधि 07 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केन्द्रों/ स्थलो के निर्धारण की कार्यवाही। 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक, मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्रों / स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, SVN आंवटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियाँ कराने आदि। 17 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन 28 मार्च 2026 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करायेगें तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगें

तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें