मीरमऊ में ढोल-नगाड़ों के साथ टूटा शराब माफिया का साम्राज्य! शराब माफिया राकेश उर्फ मनमोहन सिंह की 3.82 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, प्रशासन का बड़ा एक्शन

मीरमऊ में ढोल-नगाड़ों के साथ टूटा शराब माफिया का साम्राज्य! शराब माफिया राकेश उर्फ मनमोहन सिंह की 3.82 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, प्रशासन का बड़ा एक्शन

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया राकेश सिंह उर्फ मनमोहन सिंह की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर ली है। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई।

कार्रवाई के दौरान अवैध कारोबार से अर्जित 3 करोड़ 82 लाख 11 हजार 900 रुपये मूल्य की संपत्तियों को कुर्क किया गया। कुर्की की गई संपत्तियों में भट्ठा, खाली पड़ी कीमती जमीनें शामिल हैं। प्रशासनिक टीम ने मौके पर कुर्की के बोर्ड चस्पा किए और डुग्गी पिटवाकर पूरे क्षेत्र में कार्रवाई की मुनादी कराई।

भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह पूरा मामला मलवां थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव का है, जहां लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार की शिकायतें सामने आ रही थीं। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें