थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास व मारपीट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद 

थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास व मारपीट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद 

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी लोनी बॉर्डर

दिनांक 10.10.2025 को दो पक्षों के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठा होकर एक दूसरे की जान को जोखिम में डालकर एक दूसरे के ऊपर लाठी-डण्डो व ईंट-पत्थर से हमला करने, एक दूसरे के साथ मारपीट करने, गाली गलौज व बलवा करने के संबंध में थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरूद्ध तत्काल धारा 191 (2)/191(3)/190/115(2)/352/351 (2)109(1)/324(4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. शौकत अली पुत्र स्व० सुलेमान 2. यामीन पुत्र स्व० सुलेमान 3. खुर्शीद पुत्र स्व० सुलेमान 4. मोमीन पुत्र शौकत अली 5. फरमान मलिक पुत्र यामीन 6. उस्मान पुत्र मेहदी हसन उर्फ मिन्दर 7. सर्पू उर्फ शराफत पुत्र यामीन उर्फ मीना प्रधान 8. साजिद उर्फ मुर्गा पुत्र यामीन 9. उस्मान पुत्र मेहदी हसन उर्फ मिन्दर 10. आदिल उर्फ भूरा पुत्र एहसान 11. साजिद पुत्र यामीन 12. हासिम पुत्र यामीन 13. जियाउल पुत्र खुर्शीद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज दिनांक 07.01.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त 1. कासिम उर्फ भूरा पुत्र यामीन निवासी- गली नं0 02, 100 फुटा रोड लक्ष्मी गार्डन इन्द्रापुरी, थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उम्र करीब 33 वर्ष को थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि यामीन मेरे पिताजी है उनका भैसों के व्यापार में लाने ले जाने को लेकर घटना से 03 दिन पूर्व मेरे पिताजी यामीन व दूसरे पक्ष के सरफू उर्फ शराफत में राजस्थान में कहासुनी हुई थी, इसी बात को लेकर दिनांक 10.10.2025 को शुक्रवार नमाज के बाद दोनों पक्ष इकट्ठा होकर आपस में एक दूसरे को जान से मारने की नीयत से एक दूसरे को लाठी, डण्डों, फरसा, पलटा व ईट-पत्थर व तमंचा लेकर जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई थी जिसमें मैं भी शामिल था इस घटना में मैंने दूसरे पक्ष को डराने धमकाने के लिए ये तमंचा भी दिखाया था और मौके से भाग गया था तथा पुलिस से बचने के लिए छिपकर रह रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

कासिम उर्फ भूरा पुत्र यामीन निवासी गली नं0 02, 100 फुटा रोड लक्ष्मी गार्डन इन्द्रापुरी, थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद, उम्र करीब 33 वर्ष

बरामदगी का विवरण –
घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद ।

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग

अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना लोनी बॉर्डर पर 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें