दिनांक 07.01.2026 थाना नौहझील जनपद मथुरा पुलिस द्वारा पीसीआर पर लाये गये अभियुक्त की निशानदेही पर 01 राइफल लाइसेंसी व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी मथुरा
थाना नौहझील जनपद मथुरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.01.2025 को सुबह 08.00 बजे से 16.30 बजे तक माननीय न्यायालय की अनुमति पर पीसीआर पर लाये गये अभियुक्त कुशलपाल पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अवाखेडा थाना नौहझील जनपद मथुरा सम्बन्धित मु0अ0सं0 339/2025 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/109(1) बीएनएस की निशानदेही पर 01 राइफल लाइसेंसी व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। बाद माल बरामदगी माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार जिला कारागार मथुरा में निरूध्द किया गया। घटना का विवरण – दिनांक 24.11.25 को सुनील पुत्र बीरपाल निवासी बाघई कटेलिया थाना नौहझील की बहन की शादी थी जिसमे अभियुक्तगण कृष्ण पुत्र मदन लाल व कुशलपाल पुत्र विजेन्द्र निवासी अवाखेडा थाना नौहझील जनपद मथुरा खाना खा रहे थे व अन्य वादी मुकदमा युगल जोड़ा (पति पत्नी) खाना खा रहे थे तभी अभियुक्त कुशलपाल द्वारा खाना खा रही महिला की प्लेट से खाना खाने लगा जिसका महिला व उसके पति ने विरोध किया जिस पर अभियुक्त कुशलपाल ने महिला के मुँह पर प्लेट मार दी और अभियुक्त कृष्ण पुत्र मदन और कुशलपाल पुत्र बिजेंन्द्र निवासी आवाखेडा ने महिला के साथ मारपीट की जिसके पश्चात दिनांक 24.11.25 को समय करीब 9.00 बजे रात्रि में वादी मुकदमा दुकान पर जा रहा था तभी अभियुक्तगण कुशलपाल व कृष्ण और चार पांच लोग आये जिनमे कृष्ण के दोस्त जयन्त पुत्र भँवर सिंह निवासी दोलतपुर व मनीष निवासी दोलतपुर व हिमांशु जो पारसोली गांव का रहने वाला है, जो काले रंग की थार नम्बर UP 81 DS 0715 से आया था। गांव कटेलिया में हुई घटना को लेकर वादी मुकदमा व विपक्षीगण के मध्य वार्ता हो रही थी। उसके बाद अभियुक्तगण कृष्ण व उसके चाचा कुशलपाल व इनके साथी जयन्त व मनीष व हिमांशु ने वादी के साथ गाली गलौच करते हुये वादी के साथ मारपीट की। दिनांक 24.11.25 को समय करीब 12 बजे रात्रि में, हरेन्द्र पुत्र फूल सिंह निवासी चांदपुर कलां थाना नौहझील मथुरा को समझौता कराने के लिये गांव अवाखेडा बुलाया गया था वादी व उसका भाई राजकुमार व हरेन्द्र अभियुक्तगण कृष्ण व कुशलपाल के घर पर गये तो समझौता के दौरान वादी व विपक्षीगण की कुछ आपस मे कहा सुनी हो गयी थी। अभियुक्तगण कुशलपाल पुत्र बिजेन्द्र व उसका भतीजा कृष्ण पुत्र स्व० मदनपाल सिंह व जयन्त पुत्र भँवर सिंह निवासी दोलतपुर ने जान से मारने की नीयत से हरेन्द्र (मध्यस्थ) के ऊपर गोली चला दी जिनमें से एक गोली हरेन्द्र के गर्दन मे लगी जो वही पर गिर गया ओर कृष्ण के साथी हिमांशु व मनीष ये सब लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गये। उसके बाद वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 339/2025 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/109(1) बीएनएस पंजीकृत होकर विवेचना चौकी प्रभारी कस्बा बाजना थाना नौहझील के सुपुर्द हुयी जिसमें दिनांक 01.12.25 को अभियुक्त जयंत पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर थाना नौहझील जनपद मथुरा को गिरफ्तार कर जिला कारागार मथुरा भेजा गया तथा अभियुक्त कुशलपाल पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी आवाखेडा थाना नौहझील मथुरा ने दिनांक 08.12.25 को माननीय न्यायालय मथुरा में आत्मसमर्पण कर दिया था। आज दिनांक 07.01.2025 को सुबह 08.00 बजे से 16.30 बजे तक माननीय न्यायालय की अनुमति पर अभियुक्त कुशलपाल उपरोक्त को थाना नौहझील पुलिस द्वारा पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लिया गया। अभियुक्त कुशलपाल उपरोक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 राइफल व 05 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये । बाद माल बरामदगी माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार जिला कारागार मथुरा में निरुद्ध किया गया। पीसीआर पर लाये गये अभियुक्त का नाम व पताः-कुशलपाल पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अवाखेडा थाना नौहझील जनपद मथुरा पीसीआर का स्थान व दिनांक- माननीय न्यायालय मथुरा की अनुमति पर पीसीआर दिनांक- 07.01.2026 को लिया गया। अभियुक्त कुशलपाल उपरोक्त की निशानदेही पर बरामदगी का विवरणः- 01 राइफल व 05 जिंदा कारतूस 315 बोर ।
अभियुक्त कुशलपाल उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0 339/2025 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/109(1) बीएनएस, व 9/25/30 आर्म्स एक्ट थाना नौहझील मथुरा।
2.मु0अ0सं0 338/2025 धारा 115 (2), 125, 131,191(2),191(3),351 (3) बीएनएस, थाना नौहझील मथुरा।
3. मु0अ0सं0 96/2024 धारा 147, 148, 149,323,324,332,336,352,353,504,506 भादवि, थाना नौहझील मथुरा।
4.मु0अ0सं0 331/23 धारा 323, 452, 506 भादवि, थाना नौहझील मथुरा।
5.मु0अ0सं0 42/2021 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना रिफाईनरी मथुरा।
माल बरामद करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-
1. थानाध्यक्ष सोनू कुमार थाना नौहझील मथुरा ।
2.30नि0 राजीव कुमार थाना नौहझील मथुरा।
3. हमराह है0का0 523 तेजेन्द्र सिंह थाना नौहझील मथुरा।
4. का0 350 पुनीत थाना नौहझील मथुरा।
5. का0 1774 असद थाना नौहझील मथुरा।
6. का0 1092 सत्येन्द्र कुमार थाना नौहझील मथुरा।












