कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा समस्त श्रानों पर ‘वादी संवाद दिवस’ आयोजित किया गया।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर





श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाजियाबाद में वादी संवाद नीति लागू की गई है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक बुधवार को सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया जाता है। जिसके क्रम में आज दिनांक 07.01.2026 दिन बुधवार को कमिश्नरेट गाजियाबाद के समस्त थानों पर पूर्व की तरह वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया। वादी संवाद दिवस का उद्देश्य वादियों और पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वास एवं शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करना है। जिसके क्रम में विवेचनाधीन अभियोगों (एफ) आई०आर०/एन0सी0आर0) तथा गुमशुदगी से सम्बन्धित वादी को थाने पर आमंत्रित कर सम्बन्धित विवेचकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए विवेचना की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति से अवगत कराते हुए बादियों के सभी प्रश्नों का उचित, तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर देते हुए संतुष्ट किया गया। आज दिनांक 07.01.2026 को आयोजित किये गए वादी संवाद दिवस का जोन वार विवरण निम्न प्रकार है- क्र.सं.जोन 1नगर 2 ट्रांस हिण्डन 3,ग्रामीण क्षेत्रों कुल कमिश्ररेट गाजियाबाद संवाद हेतु थानों पर उपस्थित आये वादियों की संख्या
103
81
77
261 कुल मिलाकर सूचनाओं का निस्तारण एवं निर्देश
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में बादी संवाद दिवस गाजियाबाद पुलिस की एक जन सरोकार आधारित पहल है इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण की सही जानकारी समय पर मिले एवं उन्हें न्याय की प्रक्रिया पर विश्वास और संतोष प्राप्त हो। यह नई पहल पुलिस व जनता के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास को और
अधिक मजबूत करेगी। कमिश्ररेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा जनकेन्द्रित पुलिसिंग के दृष्टिगत भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचार जारी रहेंगे।












