गोपालपुर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी के पैसे 15000/₹वाला आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

गोपालपुर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी के पैसे 15000/₹वाला आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी सीहोर/गोपालपुर

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाली तहसील भेरूंदा गोपालपुर थाने में फरियादी योगेन्द्र पिता मोतिलाल पंवार निवासी वासुदेव द्वारा रिपोर्ट कर बताया गया कि उधारी के रूपये चुकाने के लिये बकरी बेचकर 15000 रूपये नगदी घर के अन्दर दाल के डिब्बे मे छुपाकर रखे थे जिसे दोपहर के समय जब घर पर कोई नही था अज्ञात आरोपी द्वारा खिड़की से अन्दर घुस कर 15000 रूपये चोरी हो गए जिसकी रिपोर्ट थाना गोपालपुर में की पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चोरी का अपराध क्र. 12/26 धारां 331(3),305(a) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। अपराध की गंभीरता को संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिता रावत व एसडीओपी राकेश जैन के मार्ग दर्शन मे एवं थाना प्रभारी निरी. महेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व मे गोपालपुर पुलिस द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया परिणास्वरुप मुखबिर द्वारा सूचना मिली की घटना दिनांक 17/01/26 को दोपहर के समय उसी मोहल्ले का आदित्यराज फरियादी के घर के पीछे घूम रहा था जो मुखबीर सूचना पर आदित्यराज की तलाश करते उसके घर वासुदेव मे मिला जिससे पूछताछ करते अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी आदित्यराज पिता गुरुबक्खस, उम्र 21 साल निवासी ग्राम वासुदेव से उसके घर के अन्दर विस्तर पेटी के नीचे रखे 15000 रूपये नगद आरोपी की निशादेही से जप्त किये गये व आरोपी को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया पूर्व आपराधिक रिकार्ड अप.क्र. 13/254 धारा 380 भादवि
पुलिस टीम में थाना प्रभारी गोपालपुर निरी. महेन्द्र सिंह गौड़, उनि लवेश कुमार, सउनि विजय यादव, प्र.आर. जीवन सिंह, आर. राजीव कुमार, आर. विशाल सिंह तोमर आर. आमीन, सै. 32 महेश का योगदान रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें