सीएचसी भोंगांव में फार्मासिस्ट पर मरीज से मारपीट का आरोप, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
संवादाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के भोंगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां इंजेक्शन लगवाने पहुंचे एक मरीज के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट ने किसी बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
घटना से आहत पीड़ित मरीज ने पूरे मामले की लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मैनपुरी से की है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह इलाज के लिए सीएचसी भोंगांव गया था, इसी दौरान फार्मासिस्ट ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई की।
मामले की जानकारी मिलते ही सीएमओ मैनपुरी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं इस घटना से मरीजों और उनके तीमारदारों में नाराजगी देखी जा रही है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें गोपालपुर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी के पैसे 15000/₹वाला आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।












