हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार
दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा प्रतापगढ़।संग्रामगढ़ की एक महिला बुधवार को घर से आधार कार्ड अपडेट कराने निकली तो गुरुवार सुबह अचेतावस्था में लालगंज के एक स्कूल परिसर में मिली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। एसओ मनोज तोमर के निर्देशन में पुलिस टीम आरोपित को गिरफ्तार करने को निकली। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपित की पहचान किया। शुक्रवार को आरोपित शिवा सरोज निवासी रसूलपुर नौढ़िया संग्रामगढ़ को थाना क्षेत्र के पुनहरी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
ये भी पढ़ें सीएचसी भोंगांव में फार्मासिस्ट पर मरीज से मारपीट का आरोप, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश












