कुटिलिया प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन

कुटिलिया प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि जनसत्ता दल के वरिष्ठ पदाधिकारी कुंवर मुन्नू सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ,

ब्यूरो प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा, प्रतापगढ़। बाबागंज विकास खंड के रायगढ़ कुटिलिया रहवई में आयोजित कुटिलिया प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें गुरुवार को मुख्य अतिथि के रूप में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ पदाधिकारी समाजसेवी पूर्व प्रधान कुंवर मुन्नू सिंह ने शिरकत की। उन्होंने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और क्रिकेट के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।कुंवर मुन्नू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि उनके मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।कुंवर मुन्नू सिंह ने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया जी के मार्गदर्शन में युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इस टूर्नामेंट को जनपद स्तर का भव्य आयोजन बनाया जाएगा, जिसका अनावरण राजा भइया जी द्वारा किया जाएगा।टूर्नामेंट में कुटिलिया रहवई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 59 रन बनाए, जिसे अमित 11 ने चार ओवर में 10 विकेट से जीत लिया।टूर्नामेंट के आयोजक शिवम पांडेय, रितिक पांडेय, नूर घोसी, और राहुल पांडेय ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।इस दौरान ओम प्रकाश पांडेय कोटेदार, ज्ञानू सिंह, उमेश कुमार, वसीम अहमद, नईम घोसी, नूर घोसी, हाफिज अकरम, उत्तम सिंह, पीयूष सिंह, सचिन केसरवानी रायगढ़ आदि लोग मौजूद रहे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें