सर्व समाज एकता संघ के 9वें स्थापना वर्ष पर “एकता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन सम्पन्न

सर्व समाज एकता संघ के 9वें स्थापना वर्ष पर “एकता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन सम्पन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाज़ियाबाद, 27 जुलाई।सर्व समाज एकता संघ के 9वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में दिनांक 26 जुलाई 2026 को अनुपूर्णा बैंक्वेट हॉल, नवयुग मार्केट, गाज़ियाबाद में “एकता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक, राजनीतिक एवं विधि क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता, भाईचारे एवं राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संघ के संरक्षकों में प्रशांत चौधरी (पूर्व विधायक/एमएलसी), मुकुल उपाध्याय (पूर्व मंत्री/विधायक/एमएलसी), अजय शर्मा (प्रदेश संयोजक, भाजपा), भानु शिशोदिया (महानगर उपाध्यक्ष, भाजपा, गाज़ियाबाद) तथा एडवोकेट हेम वशिष्ठ (सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सर्व समाज एकता संघ द्वारा समाज में एकता, सेवा एवं सद्भाव के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।एडवोकेट नितिन यादव (पूर्व सचिव, गाज़ियाबाद बार एसोसिएशन), रेखा चौधरी (महानगर अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल, गाज़ियाबाद), रविन्द्र चौहान (प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल), ओ. डी. त्यागी (प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल), हिमांशु शर्मा ( जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा गाजियाबाद ) ,संजीव अरोड़ा (महानगर अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय लोकदल) एवं मनोज चौधरी (भाजपा नेता) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक समरसता एवं संगठन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन राष्ट्रीय कवि वैभव शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट आयुष कौशिक (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्व समाज एकता संघ) एवं तुषार कौशिक (संस्थापक, सर्व समाज एकता संघ एवं महानगर अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल युवा, गाज़ियाबाद) ने संयुक्त रूप से की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में एडवोकेट आयुष कौशिक ने कहा कि “सर्व समाज एकता संघ का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर सेवा, सम्मान, भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। संगठन आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, विधिक सहायता एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में और अधिक व्यापक स्तर पर कार्य करेगा।” कार्यक्रम के दौरान समाज, शिक्षा, विधि एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोहताश शर्मा, एडवोकेट विनय भारद्वाज, नीरज जिंदल, योगेश मोहन कौशिक (राष्ट्रीय सचिव), एडवोकेट दिनेश कपूर (प्रदेश उपाध्यक्ष), एडवोकेट कपिल कौशिक, सनी दीक्षित, वंश शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री), ओम उपाध्याय, एडवोकेट अरुण गुप्ता, एडवोकेट योगेश कुमार, सनी बावा जाट, शिवेन्द्र गौर, गौरव शर्मा (नोएडा), एडवोकेट संजय शर्मा, लक्ष्मी शुक्ला, अमृता जी संस्कार भारती ,एडवोकेट संजय रोहतगी, एडवोकेट शाकिर अली, अभिषेक कुमार, बबलू, मोहित, शिवम, बादल, अनुज शर्मा, विवेक शर्मा, सचिन गुप्ता, परवेज़ सैफी, प्राची मिश्रा, अंकित पचौरी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), तेजस भारद्वाज, डॉ. संजय शर्मा, शशांक माथुर, अभिषेक पांडेय, राजन त्रिपाठी, बी.के. विद्रोही, प्रसून, दीपक कुमार, भावना गुप्ता, ओम दत्त कौशिक, नवीन चौधरी, ललित कौशिक, एडवोकेट शिवम सिंह, शिवम चौधरी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), प्रदीप शर्मा, ममता शर्मा, मोहसिन, एडवोकेट जावेद खान, चंद्रमणि राय, विजय कुमार, बी.एल. थापा, अक्षत जैन, नरेश शर्मा, उमेश शर्मा, दिनेश शर्मा (चिंटू) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने सर्व समाज एकता संघ के साथ सामाजिक एकता, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें