रेडक्रास भवन का भव्य लोकार्पण, डिप्टी सीएम ने काटा फीता—150 सहयोगी व 20 संस्थाएं सम्मानित

रेडक्रास भवन का भव्य लोकार्पण, डिप्टी सीएम ने काटा फीता—150 सहयोगी व 20 संस्थाएं सम्मानित

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर। जिले में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री/सभापति बृजेश पाठक द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर भवन को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, उपसभापति अमरनाथ मिश्र, महासचिव रामानंद कटियार एवं कोषाध्यक्ष अरुण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक कृष्णा पासवान (खागा), जय कुमार सिंह ‘जैकी’ (बिंदकी), राजेंद्र पटेल (जहानाबाद), विकास गुप्ता (अयाह शाह), पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, विक्रम सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. राजेश मौर्य एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता तथा रेडक्रास के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद कार्यकारिणी एवं आजीवन सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। महर्षि विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि रेडक्रास सेवा और समर्पण की संस्था है, जिससे हर व्यक्ति को जुड़ना चाहिए। उन्होंने सेवा भावना को गंगा स्नान में अर्पित किए जाने वाले चावल से जोड़ते हुए कहा कि यह भाव समाजहित का प्रतीक है। इस अवसर पर रेडक्रास भवन निर्माण में सहयोग करने वाले 150 व्यक्तियों तथा रक्तदान शिविर आयोजित कराने वाली 20 संस्थाओं को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही महर्षि विद्या मंदिर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें