भाजपा की प्रचंड जीत पर टेऊंगा प्रतापगढ़ में भव्य विजय उत्सव
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय टेऊंगा, प्रतापगढ़ में आज भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने मिलकर उत्साहपूर्वक इस जीत का जश्न मनाया। यह शानदार जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के कुशल नेतृत्व, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा करोड़ों कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और संगठन की मजबूती के साथ राष्ट्रहित के संकल्प को और अधिक दृढ़ किया। भाजपा की यह ऐतिहासिक विजय राष्ट्रवाद, विकास, सुशासन और जनविश्वास की जीत के रूप में देखी जा रही है।












