सार्वजनिक मार्ग बंद करने का आरोप। क्षेत्र की महिलाओं ने तोड़ी बाउंड्री वॉल।
संवाददाता संतोष यादव। इंदौर
इंदौर के मुसाखेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आलोक नगर में पिछले 25 वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में आ रहे मुख्य मार्ग को बंद करने का मामला अब हिंसक और गंभीर मोड पर पहुंच गया है। क्षेत्र रहवासियों और महिलाओं ने एकजुट होकर बाउंड्री वॉल की दीवार को ढहा दिया। महिलाओं ने कॉलोनाइजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की पुराने इस मार्ग को कुछ रसूखदार लोग एवं कॉलोनाइजर की मिली भगत से बाउंड्री वॉल बनाकर इस मार्ग को बाधित किया जा रहा है। यह मार्ग न केवल उनके दैनिक आवागमन का मुख्य मार्ग है। बल्कि एंबुलेंस फायर ब्रिगेड, और नगर निगम जैसी आपातकालीन सेवाओं के प्रवेश के लिए भी एकमात्र सुलभ रास्ता है। क्षेत्र की रहवासी महिलाओं द्वारा उग्र हिंसा प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।












