बदायूँ शादी से लौट रहे दंपति से 3 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों का आतंक

बदायूँ शादी से लौट रहे दंपति से 3 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों का आतंक

मंडल संवाददाता अमित चौहान

बदायूँ जनपद के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। नकटा बाग के पास शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार दंपति को तीन नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बदमाश भी बाइक पर सवार थे और उन्होंने चलती बाइक के पास पहुंचकर दंपति को जबरन गिरा दिया। इसके बाद हथियार के बल पर उनसे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत लगभग 3 लाख रुपये की लूट कर ली। घटना के दौरान बदमाशों ने सबसे पहले पीड़ित का मोबाइल फोन छीन लिया, ताकि वह तुरंत पुलिस को सूचना न दे सके। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। भागते समय उन्होंने मोबाइल फोन रास्ते में फेंक दिया। पीड़ित ने 112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन तत्काल संपर्क नहीं हो सका। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें