घर से भागी युवती ने प्रेमी से मंदिर में की शादी।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के सराय रजई अकारी पट्टी में अपने मामा के घर रहने वाली 20 वर्षीय युवती शुक्रवार मौसी के घर जाने की बात कहकर निकली लेकिन लापता हो गई। खोजबीन के दौरान शक के आधार पर पट्टी कोतवाली के बेलरामपुर निवासी अंकुर सरोज से संपर्क किया गया। फोन पर अंकुर ने बताया कि दोनों ने मदाफरपुर स्थित एक मंदिर में शादी कर ली है। बाद में दोनों पक्ष के बीच कई घंटे पंचायत चली। इसके बाद आपसी सहमति से युवती के साथ उसके घर चली गई।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: दूल्हे को जान से मारने की धमकी, बारात लाने पर ‘जिंदा नहीं जाओगे’ की चेतावनी












