प्रतापगढ़: दूल्हे को जान से मारने की धमकी, बारात लाने पर ‘जिंदा नहीं जाओगे’ की चेतावनी

प्रतापगढ़: दूल्हे को जान से मारने की धमकी, बारात लाने पर ‘जिंदा नहीं जाओगे’ की चेतावनी

प्रतापगढ़ | सांगीपुर प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के भाटन का पुरवा गांव में एक शादी समारोह को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूल्हे पक्ष को बारात लाने पर जान से मारने की धमकी दी गई है, जिससे दोनों परिवारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 7 मई 2026 को शादी तय है, लेकिन उससे पहले ही दुल्हन पक्ष को पड़ोसियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि दबंगों ने साफ तौर पर कहा है कि अगर बारात लेकर आए तो जिंदा वापस नहीं जाने देंगे।

दुल्हन की मां ममता विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी पहले भी कई बार हमला और फायरिंग कर चुके हैं। इस संबंध में थाना सांगीपुर में मुकदमा दर्ज है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों की धमकियों के कारण घर में भय का माहौल है और शादी समारोह को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: डंपर-रोडवेज बस की टक्कर में चालक की मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें