मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: डंपर-रोडवेज बस की टक्कर में चालक की मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: डंपर-रोडवेज बस की टक्कर में चालक की मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। मिट्टी से भरे डंपर और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सरकारी बस स्टैंड पर शव रखकर हंगामा किया।

आईसीएल विद्यालय के पास हुआ हादसा

यह हादसा बिछवाँ थाना क्षेत्र के ग्राम अंजनी के समीप स्थित आईसीएल विद्यालय के पास सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली के आनंद विहार से मैनपुरी आ रही रोडवेज बस जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

रास्ते में ही चालक ने तोड़ा दम

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बस चालक श्यामवीर सिंह (35 वर्ष), पुत्र रामनिवास, निवासी ग्राम कोहमराऊआ थाना औंछा, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने लगाया मदद न मिलने का आरोप

मृतक के भाई ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से कोई मदद नहीं मिली, जिसके चलते उन्हें स्वयं एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी। इसको लेकर परिजनों में आक्रोश है।

पुलिस जुटी जांच में, CCTV फुटेज खंगाले जाएंगे

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच हुआ। घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है और CCTV फुटेज खंगालकर फरार डंपर की पहचान की जाएगी।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें