जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 10 शिकायतों पर सुनवाई, 4 का मौके पर समाधान, 6 अगली बैठक के लिए लंबित

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 10 शिकायतों पर सुनवाई, 4 का मौके पर समाधान, 6 अगली बैठक के लिए लंबित

जिला क्राइम रिपोर्टर: सागर गोयल
पानीपत, हरियाणा |

समाज न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार ने मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिलेभर से प्राप्त 10 शिकायतों पर विस्तार से सुनवाई की गई। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की नीति साफ है—किसी भी नागरिक को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। हर शिकायत पर निष्पक्ष, समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में 10 शिकायतों में से 4 का मौके पर समाधान किया गया, जबकि 6 शिकायतों को विस्तृत रिपोर्ट के साथ अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भूमिका से जनता में भरोसा और मजबूत हुआ। बैठक से पहले उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंत्री कृष्ण कुमार का बुके भेंट कर स्वागत किया और आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन जरूरतमंदों को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।

शिकायतों पर हुई सुनवाई का संक्षेप विवरण:

  • पहली शिकायत: रणधीर वासी की पुलिस विभाग से संबंधित लंबित शिकायत पर मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए; शिकायत लंबित रखी गई।
  • दूसरी शिकायत: पवन द्वारा बीपीएल प्लॉटों की सड़क व सीवर लाइन संबंधी समस्या उठाई गई, जिसका मौके पर समाधान कराया गया।
  • तीसरी शिकायत: सेक्टर-12 निवासी रविंद्र कुमार की पुलिस से जुड़ी शिकायत का मौके पर समाधान किया गया।
  • चौथी शिकायत: प्रतीक माटा की धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत पर अधिकारियों से चर्चा कर समाधान कराया गया।
  • पांचवीं शिकायत: सूबे सिंह की सिंचाई विभाग से जुड़ी खेती के लिए पानी की समस्या का त्वरित समाधान कराया गया, ताकि किसानों को नुकसान न हो।
  • छठी शिकायत: मयंक मित्तल की पैसों के लेन-देन से संबंधित पुलिस शिकायत को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
  • सातवीं शिकायत: टीडीआई क्षेत्र में एसटीपी, जल निकासी, सोलर स्ट्रीट लाइट व बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर नई शिकायत—अगली बैठक के लिए लंबित।
  • आठवीं शिकायत: अंसल सुशांत सिटी निवासी जी.एल. कुकरेजा द्वारा तालाब के गंदे पानी की निकासी व बंद कराने की मांग—अगली बैठक के लिए लंबित।
  • नौवीं शिकायत: सुभाष कॉलोनी, फतेहपुर चौक निवासी सुमन की स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध शिकायत पर मंत्री ने निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए; आगे की कार्रवाई लंबित।
  • दसवीं शिकायत: गोहाना तहसील निवासी बबीता की पुलिस विभाग से संबंधित नई शिकायत—निष्पक्ष जांच के निर्देश, अगली कार्रवाई के लिए लंबित।

मंत्री कृष्ण कुमार ने निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए। बैठक में शहरी विधायक प्रमोद विज, बीजेपी जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप, एसडीएम नवदीप नैन (इसराना), एसडीएम अमित कुमार (समालखा) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें