बकरीद को लेकर लखीमपुर खीरी में हाई अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

बकरीद को लेकर लखीमपुर खीरी में हाई अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत

लखीमपुर खीरी में आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं लगातार पैदल गश्त और भ्रमणशील ड्यूटी के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। खास तौर पर लखीमपुर कोतवाली सदर क्षेत्र में कोतवाल राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है।
पुलिस प्रशासन द्वारा बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें