कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट बने हिमांशु राय, क्षेत्र में खुशी की लहर 

कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट बने हिमांशु राय, क्षेत्र में खुशी की लहर 

संवाददाता सर्वेश राय: आज़मगढ़ के ठेकमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम एवं पोस्ट सराय मोहन निवासी हिमांशु राय का उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनका चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के माध्यम से हुआ है। चयन सूची में उनका रोल नंबर 00009828 है।

हिमांशु राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांधी स्नातक इंटर कॉलेज, बरदह से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट तक पूरी की। इसके बाद उन्होंने फैजाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता विनोद राय एक मेहनती किसान हैं, जबकि माता उषा देवी गृहिणी हैं।

हिमांशु के परिवार में चार बहनें हैं, जिनमें दो सरकारी विद्यालयों में शिक्षिका हैं। परिवार के संघर्ष और माता-पिता के त्याग ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि हिमांशु दो बार पीसीएस साक्षात्कार तक पहुंच चुके हैं और वर्तमान में भी पीसीएस की तैयारी जारी रखे हुए हैं।

कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयनित होने की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने हिमांशु राय को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें जनपद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश:श्रुति कीर्ति वर्मा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें