पति की अय्याशी से परेशान होकर पत्नि ने करा दी हत्या.. अब पत्नि- दामाद व शूटर पकडे गए
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 25 जनवरी को हुई दूध विक्रेता रामनरेश यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या उसकी पत्नी सुनीता देवी ने कराई थी, जिसके लिए उसने 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने सुनीता देवी, उसके दामाद आलोक यादव सहित संदीप कुमार, अजीत कुमार उर्फ गोलू, अंकित कुमार और मयंक कोल को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या की वजह
पूछताछ में सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति रामनरेश यादव पिछले तीन साल से दूसरी महिला के साथ संबंध में था। इसके कारण वह पत्नी और बच्चों की उपेक्षा करता था और उन्हें प्रताड़ित करता रहता था। बार-बार समझाने के बावजूद जब रामनरेश की हरकतों में सुधार नहीं हुआ, तो सुनीता ने अपने दामाद आलोक यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
हत्या की योजना के तहत शूटर्स को 50 हजार रुपये की सुपारी दी गई, जिन्होंने 25 जनवरी को रामनरेश की हत्या कर दी। पुलिस ने अब इस सुपारी किलिंग में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़ें सिराथू विधानसभा में घर-घर जाकर दी गई सरकार की जानकारी












