भाजपा का संपर्क अभियान: सिराथू विधानसभा में घर-घर जाकर दी गई सरकार की जानकारी
संवाददाता अभिमन्यु सिंह कौशांबी: सिराथू विधानसभा के कड़ा मंडल स्थित शक्तिकेंद्र देबीगंज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान बूथ संख्या 139, 140, 137 और 138 में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर घर संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पत्रक वितरित कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।
इस अभियान में शक्ति केंद्र संयोजक राजेश सरोज, बूथ अध्यक्ष बिनीत पटेल, चंदन साहू, अंकित पटेल और बुद्धू गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामलोटन यादव मंडल महामंत्री भाजपा एवं अध्यक्ष, साधन सहकारी समिति, अंबाई बुजुर्ग, जो रेलवे सलाहकार बोर्ड सिराथू प्रयागराज के सदस्य भी हैं, ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें नवरात्रि में वाराणसी में मीट-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध, सख्त आदेश













