योगी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी!

योगी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी!

संवाददाता बिपिन मिश्रा

लखनऊ / उत्तर प्रदेश के लाखों परिवारों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि पर मुहर लगा दी गई है।लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे इन कर्मचारियों के लिए यह खबर किसी दिवाली से कम नहीं है। सरकार के इस कदम को आगामी चुनावों से पहले एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मासिक मानदेय को दस हजार से बढ़ा कर अठारह हजार की बढ़ोतरी की है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। इस फैसले से प्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षामित्रों और हजारों अंशकालिक अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा।मानदेय वृद्धि के लिए शिक्षा विभाग को अतिरिक्त बजट आवंटित करने के निर्देश दिए गए हैं।जैसे ही कैबिनेट बैठक से यह खबर बाहर आई, प्रदेश भर के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। संगठन के नेताओं का कहना है कि यह उनकी मेहनत और सरकार की संवेदनशीलता की जीत है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारी पीड़ा को समझा और मानदेय बढ़ाकर हमें सम्मान दिया है। यह फैसला प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

शिक्षामित्र और अनुदेशक यूपी की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं। काफी समय से कम मानदेय के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। योगी सरकार के इस फैसले ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधारी है, बल्कि उन्हें भविष्य के प्रति सुरक्षा का अहसास भी कराया है। अब देखना यह होगा कि इस फैसले के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यक्षमता और गुणवत्ता में कितनी तेजी आती है। फिलहाल, यूपी के गलियारों में ‘योगी सरकार जिंदाबाद’ के नारे गूंज रहे हैं!

ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत पर नावलपुर पहुँची पुलिस ने गुण्डई के बल पर जबरन कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें